SwadeshSwadesh

भारतीयता से जोड़ती...पावन खिंड दौड़

Update: 2019-02-17 18:01 GMT

दौड़ का नाम पावन खिंड क्यों?

वर्तमान में हम दौड़ के लिए जिस मैराथन शब्द का उपयोग करते हैं। क्या किसी को पता है कि यह मैराथन शब्द कहां से आया? अगर हम इस शब्द के बारे में जानने का प्रयास करेंगे तो समझ में आएगा कि यह विदेशी शब्द है। सवाल यह है कि जब हमारे पास उपयुक्त शब्दों की लम्बी श्रंखला है, तब हम क्यों ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो नकारात्मकता का बोध कराते हैं। नकारात्मकता शब्द इसलिए प्रयुक्त किया है, क्योंकि मैराथन दौड़ अपने परिणाम को प्राप्त नहीं कर सकी। हम जाने अनजाने ही मैराथन शब्द का प्रयोग करते हैं। अगर किसी दौड़ को नाम ही देना है तो इसे पावन खिंड दौड़ का नाम दिया जाना उपयुक्त भी है और तर्कसंगत भी। इसी भाव को व्यक्त करता हुआ यह आलेख पावन खिंड दौड़ के बारे में आपको दिशा दर्शन देगा। हम यहां यह आलेख भी इसी उद्देश्य को लेकर प्रसारित कर रहे हैं। आलेख कैसा लगा, इस बारे में आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा भी रहेगी।

Similar News