SwadeshSwadesh

56 साल बाद बना एक और रिकॉर्ड

Update: 2018-08-28 16:05 GMT

स्वदेश वेब डेस्क। वर्ष 1962 के एशियाड में 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में एक साथ भारत के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने स्वर्ण और माखन सिंह ने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। 56 साल बाद 18वें एशियाड खेलों में भी भारत के मनजीत और जॉनसन ने 800मी. दौड़ के फाइनल में एक साथ दो पदक अपने नाम कर यह रिकॉर्ड बनाया।

सिंधु ने हारकर भी रचा इतिहास

एशियाड में 10वें दिन मंगलवार को हर भारतीय की निगाहें सुबह से पीवी सिंधु और ताई जू युंग के बीच होने वाले बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले पर थी। भारत की पीवी सिंधु अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई और चीनी ताइपे की जू युंग से मात्र 34 मिनट में फाइनल मुकाबले में 21-13, 21-16 से पराजित हो गई। पराजित होने के बावजूद भी पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियाड़ खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।

Similar News