SwadeshSwadesh

पीसीएस 2020 के साक्षात्कार में माफिया मुख्तार से सम्बंधित पूछे गए सवाल

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में लिखित परीक्षा के बाद अंतिम रूप से चयन के लिए पीसीएस 2020 के साक्षात्कार में माफिया मुख्तार से सम्बंधित सवाल पूछे गए।

Update: 2021-04-07 12:54 GMT

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में लिखित परीक्षा के बाद अंतिम रूप से चयन के लिए पीसीएस 2020 के साक्षात्कार में माफिया मुख्तार से सम्बंधित  सवाल पूछे गए।

 साक्षात्कार में समसामयिकी के तहत अभ्यर्थियों से माफिया मुख्तार अंसारी से सम्बंधित सवाल पूछा गया। इसके अलावा बिकरु कांड के मुख्य अभियुक्त पुलिस इनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे पर भी अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा साक्षत्कार में नक्सलियों से सबंधित सवालों का सामना भी अभ्यर्थियों को करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की तरफ से यूपी पीसीएस 2020 के लिए चल रहे साक्षत्कार में एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाये जाने को आप कैसे देखते हैं। गौरतलब है कि विकास दुबे इनकाउंटर से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि विकास दुबे को लाते समय पुलिस की गाड़ी पलट जाने की घटना को आप कैसे देखते हैं। यह सवाल उस दिन पूछा गया जब यूपी पुलिस माफिया मुख्तार को पंजाब के रोपड़ जेल से बाँदा जेल लाने के लिए रवाना होने वाली थी। साक्षात्कार देकर वापस आये एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पोस्टिंग हो तो आप जाना चाहेंगे।

पीसीएस 2020 के लिए चल रहे साक्षात्कार के छठवें दिन 112 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें सम सामयिकी के सम्बन्धित ज्यादातर प्रश्न जरायम की दुनिया से पूछे गए। इसके अलावा एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आप एसडीएम हैं आपके क्षेत्र में किसान आंदोलन चल रहा आप उसे कैसे रोकेंगे। अभ्यर्थियों से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षात्कार में शिक्षा पद्धति पर भी सवाल पूछे गए। शिक्षा में लोकतंत्र और लोकतंत्र में शिक्षा आप किसे बेहतर मानते हैं ? अगर आपको नीति बनाने का मौका मिले मिले तो आप क्या करेंगे? नई और पुरानी शिक्षा पद्धति में किसे बेहतर मानते हैं आप?

अभ्यर्थियों के मुताबिक साक्षात्कार में समसामयिकी से बहुत पेंचीदा प्रश्न प्रश्न पूछ रहे थे आयोग के सदस्य।

Tags:    

Similar News