SwadeshSwadesh

पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर ढेर

Update: 2018-09-14 05:15 GMT

रांची/गुमला/स्वदेश वेब डेस्क। झारखंड के गुमला जिले में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) व पुलिस के बीच मुठभेड़ में पीएलएफआई के एरिया कमांडर कृष्णा गोप को पुलिस ने मार गिराया। बाकी उग्रवादी भागने में सफल रहे। पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। घटना बसिया थाना क्षेत्र के बोडकेरा गांव की है। सूत्रों के अनुसार कृष्णा पर एक लाख का इनाम भी था।

झारखंड पुलिस के लिए ये बड़ी सफलता है। कृष्णा गोप पुलिस के लिए चुनौती बन हुआ था। नक्सलियों के सफाये के लिए पूरे झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अंशुमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Similar News