SwadeshSwadesh

मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा

Update: 2019-05-12 05:53 GMT

गोपीबल्लभपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर में बडी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह की लाश कल रात झारग्राम में मिली। इसके साथ ही एक टीएमसी कार्यकर्ता का भी शव बरामद हुआ है। तो वहीं दो टीएमसी कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है।

बंगाल में इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव के चरणों में भी हिंसा हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की तमलुक, कांथी, घाटल, झाडग़्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 

Similar News