SwadeshSwadesh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघी राम भाजपा में शामिल

Update: 2019-04-27 09:33 GMT

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सिंघी राम शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सिंघी राम सम्माननीय नेता हैं। उनके आने से पार्टी को लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में उपेक्षा के कारण सिंघी राम की भाजपा में शामिल होने की कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से सिंघी राम छह बार कांग्रेस के विधायक रहे। वह कांग्रेस सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री भी रहे हैं। पहली बार वह 1982 में विद्यायक बने। इसके बाद 1985, 1990, 1993, 1998 और 2003 में लगातार विधायक चुने गए। अहम बात यह है कि सिंघी राम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी से ताल्लुक रखते हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा को जीत दिलाना मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस सीट से रामस्वरूप का मुकाबला कांग्रेस दिग्गज सुखराम के पोते आश्रय शर्मा से है। 

Similar News