SwadeshSwadesh

भगवंत मान की शपथ से पहले बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री और विधायकों की सुरक्षा हटाई

Update: 2022-03-12 10:22 GMT

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आप नेता भगवंत मान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकारके गठन से पहले एक नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत चुनाव हारने वाले सभी पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा वापिस ले लिए है।  इसी बीच वर्ष 1991 बैच के आईएएस वेणु गोपाल प्रसाद को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया है।  

पुलिस महानिदेशक ने एक आदेश जारी करके पंजाब के सभी पूर्व मंत्रियों एवं पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली है। पूर्व कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के पास 21, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के पास 19 सुरक्षा कर्मी थे। इसके अलावा पंजाब में बहुत से विधायक ऐसे भी थे, जिन्हें औसतन चार से छह सुरक्षा कर्मी दिए गए थे।पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस महानिदेशक ने रविवार तक सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस अपने-अपने जिलों तथा संबंधित पुलिस थानों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब नई सरकार के गठन के बाद नए नियमों के अनुसार ही सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Tags:    

Similar News