SwadeshSwadesh

पुंछ में पाक की गोलीबारी से एक की मौत, 7 घायल

Update: 2019-12-03 13:41 GMT

पुंछ। जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तान सेना की गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।पाकिस्तान की सेना ने शाहपुर और किरनी सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की है। मोर्टार दागे हैं। भारतीय सेना, पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी से शाहपुर और किरनी सेक्टर के पास के गांवों में दहशत है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Tags:    

Similar News