SwadeshSwadesh

लोस चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगा बीजद : नवीन पटनायक

Update: 2019-03-10 11:28 GMT

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल(बीजद) के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। वे केन्द्रापडा में रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रापडा बीजू पटनायक की जन्मभूमि थी। बीजू बाबू ने देश में सबसे पहले पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया था, जिसे उनकी सरकार ने बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की एक तिहाई सांसद महिलाएं होंगी। ऐसा कर ओडिशा पूरे देश में पथ प्रदर्शक राज्य बनेगा। 

Similar News