SwadeshSwadesh

मुंबई में 5 हजार से अधिक कोरोना मृत्यु, रोकथाम में सरकार विफल : नारायण राणे

Update: 2020-07-10 12:47 GMT

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने कहा कि मुंबई में कोरोना की रोकथाम में सरकार विफल साबित हुई है। मुंबई में 5 हजार से अधिक कोरोना मृत्यु हो चुकी है,राज्य में कोरोना मृत्यु की संख्या 8 हजार तक पहुंच चुकी है। इसलिए राज्य सरकार को इस बाबत कारगर कदम उठाना आवश्यक है।

नारायण राणे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि इससे पहले भी वह सरकार को कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर आगाह करते रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार का कोई भी मंत्री फिल्ड में उतर कर काम करने के लिए तैयार नहीं है। इसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। नारायण राणे ने कहा कि मंत्रियों को घर से निकलकर आम जनता के बीच जाना जरुरी है। इसके बाद ही कोरोना से लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

नारायण राणे ने कहा कि कोंकण में गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में शामिल होने के लिए मुंबई से भारी संख्या में लोग कोंकण में जाते हैं। लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना की वजह से मुंबई से कोंकण जाने के लिए पास अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मुंबई से कोंकण जाने वाले व्यक्ति को 7 दिन तक एकांतवास में रहने का भी नियम बनाया गया है। राणे ने कहा कि यह नियम कोंकण वासियों के लिए परेशानी पैदा करने वाला है। इसलिए वह इस नियम का विरोध करने वाले हैं। 

Tags:    

Similar News