उत्तरखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

Update: 2024-02-24 13:06 GMT

देहरादून।  उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी नीलेश भारने ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।  वे घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।  

हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दिल मलिक ने हल्द्वानी की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर कर दी है।जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई होनी है।  इस मामले में अब्दुल मलिक के वकील ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके क्लाइंट को दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। उसने कहा की हिंसा से उनका कोई संबंध नहीं है। जब ये हिंसा हुई, वह हल्द्वानी से बाहर थे। 

Tags:    

Similar News