SwadeshSwadesh

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आगे

Update: 2019-12-23 06:51 GMT

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है। पहले राउंड की मतगणना के बाद धनवार विधानसभा से जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी 2808 मतों से आगे चल रहे हैं। बरही में कांग्रेस के उमा शंकर अकेला करीब 5000 मतों से बीजेपी के मनोज कुमार यादव से आगे हैं।

अभी तक पहले राउंड की गिनती में जिन सीटों की रुझान मिले हैं, उनमें डालटनगंज सीट से भाजपा के आलोक चौरसिया आगे हैं। उन्हें 5317 मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 2555 वोट के साथ कांग्रेस के केएन त्रिपाठी हैं। झाविमो के डॉ. राहुल अग्रवाल को 547 वोट मिले हैं।

चाईबासा (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के दीपक बिरुआ आगे चल रहे हैं। उन्हें 4896 वोट मिले हैं जबिक भाजपा के जेबी तुबिद को 2178 वोट मिले हैं। यहां नोटा में भी 144 वोटों की गिनती हुई है। पलामू जिले के पांकी से भाजपा के शशिभूषण मेहता आगे चल रहे हैं। उन्हें 3368 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के देवेंद्र सिंह हैं। उन्हें 3038 वोट मिले हैं। विश्रामपुर से बसपा के राजन मेहता आगे चल रहे हैं। उन्हें 2084 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 1784 वोट के साथ भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी है। तीसरे स्थान पर 1469 वोट के साथ कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे हैं। जेवीएम की अंजू सिंह 783 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

हुसैनाबाद में बसपा के शेर अली 1988 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि एनसीपी के कमलेश सिंह 1621 वोट के साथ दूसरे स्थान पर तथा राजद के संजय यादव 1139 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार बिनोद सिंह 1096 के साथ चौथे स्थान पर हैं। आजसू के शिवपूजन मेहता 379 वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छतरपुर से राजद के विजय कमार 2964 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे पर भाजपा की पुष्पा देवी हैं। उन्हें 1813 वोट मिले हैं। जबकि आजसू के राधा कृष्ण किशोर 1063 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News