SwadeshSwadesh

गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा का हुआ निधन

Update: 2019-11-16 05:58 GMT

नई दिल्ली। गोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा का शनिवार तड़के राजधानी दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने दी।

प्रणब नंदा 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी रहे हैं। उन्होंने इस साल मार्च में गोवा के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने नंदा के आकस्मिक निधन पर कहा, यह बहुत चौंकाने वाला है। 

Tags:    

Similar News