SwadeshSwadesh

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का पुणे में निधन

Update: 2020-08-05 05:32 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का आज (बुधवार को) पुणे में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका पुणे के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शिवाजीराव का काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इलाज के लिए लातूर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात करीब 2 बजे उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि शिवाजीराव की पहचान मजबूत को-ऑपरेटिव नेता के तौर पर थी। उन्होंने जून 1985 से लेकर मार्च 1986 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था। वहीं उनके पोते शंभाजी पाटिल भाजपा से विधायक हैं।

Tags:    

Similar News