SwadeshSwadesh

पंजाब में भाजपा हुई मजबूत, पूर्व DGP समेत कई प्रमुख हस्तियों ने ली सदस्यता

Update: 2021-12-03 10:28 GMT
चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विभिन्न दलों और क्षेत्रों की हस्तियों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ ही कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा मुख्यालय में इन सभी को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने वालों में जाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ ही पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता और राज्य के कई अन्य चर्चित हस्तियां शामिल हैं।शेखावत ने इस सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने सूबे में बदलाव का मन बना लिया है। उसकी उम्मीदें अब भाजपा से हैं। इन सभी नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

Tags:    

Similar News