SwadeshSwadesh

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, चार की मौत

Update: 2020-01-03 14:00 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के नैहटी इलाके में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने में शुक्रवार अपराह्न हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय ने कहा है कि पटाखा कारखाने में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। इस आवाज इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग डर गए। विस्फोट के बाद कारखाने के आसपास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। लोगों को लगा कि शायद भूकंप का झटका आया है। मगर कुछ देरबाद पटाखा कारखाने से उठ रही आग की लपटें देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है। वह बुरी तरह झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर है। राख के ढेर में बदल चुकी इस फैक्टरी से चार शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान मुश्किल है। पुलिस ने कहा है कि यह कारखाना अवैध तरीके से चल रहा था। पटाखा कारखाने के मालिक की तलाश की जा रही है। 

Tags:    

Similar News