SwadeshSwadesh

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ा

पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Update: 2019-03-09 09:43 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों और पुलिस जवानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों का डीए बढ़ा दिया है। साथ ही प्रदेश के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कर्मचारियों को 5 प्रतिशत के बजाय 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके लिए जल्द ही आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। एक मार्च से ये कर्मचारियों के लिए लागू किया जाएगा और अप्रैल के महीने से कर्मचारियों को वेतन के साथ जोड़कर दिया जाएगा।

पेंशनर्स की भी डीए की राशि 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य सरकार जल्द ही इसके लिए आदेश जारी करेगी। मुख्यमंत्री ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए यह बड़ा ऐलान है। उन्होंने कहा कि पूर्व की रमन सरकार ने इसे क्यों नहीं लागू किया, यह समझ से परे है, लेकिन हम इसे लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को भी बड़ी सौगात का ऐलान करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को अब सप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इस बारे में जल्द ही पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर दिया जाएगा।

राज्य की पिछली बीजेपी सरकार के दौरान पुलिस परिवार ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था। उस आंदोलन को तब कांग्रेस ने समर्थन दिया था। 

Similar News