SwadeshSwadesh

कर्नाटक में लागू हुआ 14 दिनों का कोरोना कर्फ्यू, सुबह 10 बजे तक रहेगी ढील

Update: 2021-04-26 11:10 GMT

बेंगलुरु।  देश में जारी कोरोना कहर के कारण सभी राज्यों में सख्तियां बढ़ती जा रहीं है। इसी कड़ी में कर्नाटक में भी कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार से 14 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि कोरोना को रोकने के लिए कल रात 9 बजे से अगले 14 दिन के लिए राज्य में कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह 6 बजे 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। सुबह 10 बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। इस दौरान सिर्फ निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बंद रहेगी।

Tags:    

Similar News