फरीदाबाद में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, मनोहर सरकार की तारीफ, 5 पॉइंट्स में जानें अहम बातें

Update: 2022-10-27 09:44 GMT

फरीदाबाद।  गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा ने पिछले आठ वर्षों के भीतर हरियाणा से क्षेत्रवाद की राजनीति को समाप्त किया है। यही कारण है कि हरियाणा पहले बार किसी क्षेत्र विशेष का नहीं बल्कि हरियाणा का मुख्यमंत्री बना है।गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा की मनोहर सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित जनउत्थान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हरियाणा में सिरसा या रोहतक के मुख्यमंत्री बना करते थे लेकिन पिछले आठ वर्षों से हरियाणा को हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। अमित शाह ने मनोहर सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आठ साल में हरियाणा में राजनीति के मायने बदले हैं। हरियाणा ने जिन योजनाओं को लागू किया उसे पूरे देश ने अपनाया।

  •  हुड्डा ने सरकार ने हरियाणा में थ्री डी मॉडल को कायम किया जिसे कांग्रेस ने पूरे देश में लागू किया। हुड्डा सरकार ने हरियाणा में दरबारी, दामाद और डीलर के लिए काम किया।कांग्रेस ने इस मॉडल को देश में लागू किया।
  •  भाजपा में सत्ता में आने के बाद भाई-भतीजावाद की राजनीति का अंत किया। अमित शाह ने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान देश में बिकने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनी।
  •  वर्ष 2014 से पहले साफ्टवेयर निर्यात के मामले में हरियाणा कहीं नहीं था लेकिन आज सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
  •  हरियाणा को देश के विकास का मॉडल करार देते हुए अमित शाह ने कहा कि बहुत जल्द सोनीपत में बनने जा रही रेल कोच फैक्टरी में वंदे भारत गाड़ी का निर्माण किया जाएगा।
  •  हरियाणा के पिछली 50 सालों की सरकार एक तरफ और मनोहर लाल के आठ साल एक तरफ हैं। विकास के मामले में आज भाजपा का पलड़ा भारी है।
Tags:    

Similar News