SwadeshSwadesh

कानपुर: मृतक कारोबारी मनीष की पत्नी से प्रियंका गांधी ने फोन पर की बात

मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम फोन पर बात की। यह बातचीत करीब आठ से दस मिनट तक चली।

Update: 2021-09-29 18:15 GMT

कानपुर। यूपी के चर्चित कारोबारी मौत मामले में मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम फोन पर बात की। यह बातचीत करीब आठ से दस मिनट तक चली, जिसमें प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में घटी घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार कानपुर में मृतक कारोबारी मनीष की पत्नी मीनाक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की। मृत कारोबारी के परिजनों से यह बातचीत कांग्रेस के कानपुर दक्षिण अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित ने घर पहुंचकर कराई। बकौल दीक्षित प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से बात करने की इच्छा व्यक्त की थी।

कांग्रेस के कानपुर (दक्षिण) अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित ने बताया कि प्रियंका गांधी ने पीड़ित की पत्नी से फोन पर बातचीत की है। उनकी पूरी घटना को समझकर उन्हें मदद का आश्वाशन दिया है, साथ ही कहा है कि आपकी हर संभव सहायता करेंगे और आपके मामले को हर स्तर पर उठाएंगे। प्रियंका गांधी ने उनसे घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News