SwadeshSwadesh

गुटखा माफिया केतन शाह मुंबई में हुआ गिरफ्तार

जालना पहुंचते ही किया सीने में दर्द की शिकायत, अस्पताल में भर्ती

Update: 2018-09-05 06:57 GMT

मुंबई। जालना पुलिस स्टेशन में 3 साल पहले दर्ज शिकायत में फरार गुटखा माफिया केतन शाह को बीती रात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया और उसे जालना ले गई। जालना पहुंचते ही केतन शाह ने बुधवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की ,जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जालना एमआईडीसी के एक गाले में तीन साल पहले अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीआई ) की टीम ने छापा मारा था और यहां से करोड़ों रुपये के गुटखा सहित गुटखा बनाए जाने का सामान बरामद किया था। उस समय एफडीआई की शिकायत पर जालना पुलिस ने मुख्य आरोपी के रुप में केतन शाह सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में केतन शाह फरार था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समाधान पवार ने इस मामले में फरार आरोपी केतन शाह को पकड़ने के लिए बेहद गोपनीय तरीके से पुलिस टीम का गठन किया था। इसी पुलिस टीम ने बीती रात मुंबई से केतन शाह को गिरफ्तार किया और उसे तत्काल जालना ले गई। पुलिस केतन शाह को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।  

Similar News