SwadeshSwadesh

सुशांत सिंह के निधन पर विराट बोले - यकीन नहीं कर पा रहा हूं

Update: 2020-06-14 11:59 GMT

दिल्ली। बॉलीवुड के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बांद्रा में अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके निधन पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दुख जताया है।

विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। इस बात को मानना काफी मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनकी फैमिली और दोस्तों को इस कठिन समय में मजबूती है। रेस्ट इन पीस।'

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में बतौर लीड एक्टर रोल प्ले किया था। फिल्म में सुशांत ने अपनी एक्टिंग से धोनी का किरदार निभाकर उसे अमर कर दिया था। सुशांत की एक्टिंग की वजह से फिल्म को खासा सफलता मिली थी। इसमें उनके अपोजिट दिशा पटानी थीं। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दिल बेचारा है, छिछोरे, ड्राइव, काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, बद्रीनाथ में दमदार अभिनय से अपनी धाक जमाई थी।

Tags:    

Similar News