SwadeshSwadesh

मुंबई इंडियंस ने डियो को शेयर करते हुए लिखा- बॉलर्स पर रहम करो, सूर्या भाई

Update: 2020-08-19 08:58 GMT

नई दिल्ली आईपीएल 2020 को लेकर फैन्स के साथ-साथ खिलाड़ी और फ्रैंचाइजीज भी काफी उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के बहुत से खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) शुरू होने से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

हम आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट बायो सिक्योर प्रोटोकॉल में बिना दर्शकों के खेला जाएगा, लेकिन खिलाड़ियों ने इस हालात में भी खुद को जोश से भर लिया है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की।

ज्ञातव्य है कि मुंबई इंडियंस के लिए भी अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले 2 सीजन में 400 से ऊपर रन बनाए हैं। मध्यक्रम में वह कहीं भी खेल सकते हैं। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव अबतक 85 मैचों में 28.14 की औसत से 1548 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी प्रैक्टिस के वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा- बॉलर्स पर रहम करो, सूर्या भाई।

बता दें कि इस बार टीम की नजर पांचवें खिताब पर होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है। 

Tags:    

Similar News