IND vs NZ T-20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

  • शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
  • हार्दिक पंड्या ने लिए 4 विकेट

Update: 2023-02-01 10:30 GMT

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम और तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया।यह टी-20 क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत और न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार है। भारत का पिछला रिकॉर्ड 143 रन से जीत का था। टीम इंडिया ने 2018 में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। 

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाएं। शुभमन गिल ने 126 रन की नाबाद पारी खेली।  इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 2.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

भारतीय पारी - 

भारत को मैच में पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। किशन ने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए। राहुल त्रिपाठी  22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। त्रिपाठी ईश सोढ़ी की गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने उनका कैच लिया।

Tags:    

Similar News