न्यूजीलैंड ने अपना बड़ा स्कोर चेज किया, नेपाल के सामने इंग्लैंड को जीतने में पसीने छूटे

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को सिर्फ 4 रन से हरा सका।

Update: 2026-02-08 17:16 GMT

नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। जहां न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया। वहीं, इंग्लैंड को नेपाल जैसी उभरती टीम के सामने आखिरी गेंद तक जूझना पड़ा। टीम ने बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की है।

न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड चेज

ग्रुप-D के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए।

जवाब में कीवी टीम ने 17.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

टिम साइफर्ट की फिफ्टी बनी जीत की नींव

न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर टिम साइफर्ट ने 65 रन की शानदार पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 42, मार्क चापमन ने 28 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 25 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई।

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान को 2 विकेट मिले, जबकि राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 1-1 विकेट झटका।

गुलबदीन नाईब की जुझारू पारी बेकार

अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नाईब ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज (27), सेदिकुल्लाह अटल (29) और दारविश रसूली (20) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर सकी।

नेपाल ने बढ़ाया रोमांच, इंग्लैंड 4 रन से जीता

ग्रुप-C में इंग्लैंड ने जीत से खाता जरूर खोला, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नेपाल ने आखिरी गेंद तक इंग्लिश टीम को दबाव में रखा।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सका और मैच 4 रन से हार गया।

आखिरी ओवर में सैम करन बने हीरो

नेपाल को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। कप्तान ने गेंद सैम करन को सौंपी, जिन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और इंग्लैंड को जीत दिला दी।

नेपाल की जुझारू बल्लेबाजी

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन की अहम पारी खेली। लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान रोहित पौडेल ने 39 रन जोड़कर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की फिफ्टी, फिर भी मुश्किल जीत

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतक लगाए। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट झटके।

Tags:    

Similar News