रीवा लोकायुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रिश्वत लेते किया ट्रैप

Update: 2024-02-08 14:37 GMT

10 हजार की रकम के साथ किया गिरफतार

उमरिया। उमरिया में लोकायुक्त रीवा ने जनपद पंचायत करकेली मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी करकेली ने नाडेप निर्माण की राशि निकालने के लिए दस हजार की राशि की मांग सरपंच से की गई थी। जनपद पंचायत करकेली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस ने सरपंच बहरवाह प्रमोद यादव से नाडेप निर्माण की राशि एक लाख पचास हजार रुपए निकालने के लिए सरपंच से रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत सरपंच प्रमोद यादव ने लोकायुक्त रीवा से की। लोकायुक्त रीवा की 15 सदस्यीय टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा सिंह के शासकीय आवास से दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सरपंच प्रमोद यादव से दस हजार रुपए प्रेरणा सिंह के पति कौशलेंद्र सिंह लिया। लोकायुक्त रीवा ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

पति की भी गिरफतारी

बताया गया कि जनपद पंचायत करकेली मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने रुपए की मांग की थी। जिसके बाद सरपंच बरहरवा से दस हजार की रिश्वत लेते मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा सिंह और उनके पति कौशलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News