Spy Arrested: नौसेना भवन में क्लर्क कर रहा था जासूसी, पाकिस्तानी हैंडलर को सीक्रेट सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार

Update: 2025-06-26 05:55 GMT

Spy Arrested : नौसेना भवन में क्लर्क कर रहा था जासूसी

Spy Arrested : राजस्थान पुलिस ने दिल्ली में नौसेना भवन के क्लर्क विशाल यादव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, विशाल सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर "प्रिया शर्मा" के कॉन्टेक्ट में था और सीक्रेट सूचनाएं दे रहा था। इसके बदले उसको क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा मिल रहा था। इस गिरफ्तारी ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सख्ते में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि, दिल्ली नौसेना भवन में अपर डिविजनल क्लर्क के रूप में काम करने वाला क्लर्क विशाल यादव लंबे समय से पाकिस्तानी ISI जासूसों के कॉन्ट्रैक्ट में था। वह कई संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी जासूसों को दिया करता था। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी विशाल यादव ने कई जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई है।

क्लर्क विशाल यादव हरियाणा का रहने वाला है। राजस्थान पुलिस ने उसे लंबे समय तक ट्रैक किया। इसके बाद उसे हिरासत में लिया। विशाल यादव की गिरफ्तारी शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस द्वारा भी इसकी पुष्टि कर दी गई है।

विशाल यादव सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की हैंडलर के संपर्क में आया। महिला द्वारा विशाल को पैसों का लालच देकर जासूसी के लिए उकसाया गया। पैसों के लालच में आकर विशाल ने कई गुप्त सूचना पाकिस्तान तक पहुंचाई। कई डिफेन्स यूनिट की जानकारी भी पाकिस्तान को दी गई है।

आरोपी विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदि भी था। पैसों की जरुरत के चलते उसने पाकिस्तानी महिला का ऑफर अपना लिया। अब खुफिया एजेंसियां मिलकर विशाल से पूछताछ करेंगी।

Tags:    

Similar News