हर गोली का जबाव गोले से: "आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी, हम घर में घुसकर मारेंगे" - भोपाल में बोले पीएम
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर देश को विकास, वीरता और विरासत का त्रिवेणी संदेश दिया। उन्होंने जहां अहिल्याबाई होल्कर को भारत की सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षक बताया, वहीं आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी।
देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा,
"लोकमाता अहिल्याबाई का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। वे भारत की संस्कृति की महान संरक्षक थीं। जब देश के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब उन्होंने पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और उसे साकार किया।"
ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा को लेकर दो टूक कहा,
"आतंकियों ने जब नारी शक्ति को चुनौती दी, तो वही शक्ति उनके लिए काल बन गई। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सबसे बड़ी और सफल सैन्य कार्रवाई है। हमारी सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है। गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा। सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है।"
इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की सौगात
देवी अहिल्याबाई की जयंती पर प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा,
"ये परियोजनाएं मध्यप्रदेश में न केवल सुविधाएं बढ़ाएंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। इंदौर की मेट्रो व्यवस्था आधुनिक भारत की तस्वीर को और संवारने वाली है।"
महिलाओं से संवाद और सम्मान
कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में पहुंचे, और महिलाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने वहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और महिला बुनकरों तथा ड्रोन दीदी से संवाद कर उनके नवाचार की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब देश की संस्कृति, हमारे मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर हमला हुआ, तो लोकमाता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ सहित उनका संरक्षण किया। यह मेरा सौभाग्य है कि उसी काशी ने मुझे भी अपनी सेवा का अवसर दिया, जहां अहिल्याबाई ने कई विकास कार्य किए।
भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हो या सीमा पार आतंकवाद, आज भारत की बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज दुनिया राष्ट्रीय रक्षा में भारतीय महिलाओं की क्षमता देख रही है। इसके लिए सरकार ने पिछले एक दशक में कई कदम उठाए हैं... हमारी सेना ने पहली बार महिलाओं के लिए रक्षा सुविधाओं के दरवाजे खोले। 2014 से पहले एनसीसी में सिर्फ 25% कैडेट लड़कियां थीं। आज इनकी संख्या 50% की ओर बढ़ रही है। कल देश में एक और नया इतिहास बना। एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ...
नौसेना की दो बहादुर बेटियों ने 250 दिन की समुद्री यात्रा पूरी की है। उन्होंने हवा से चलने वाली नाव में बैठकर दुनिया का चक्कर लगाया। कई हफ्तों तक जमीन न देख पाना, खराब मौसम और भयानक तूफानों के बावजूद उन्होंने हर मुश्किल को मात दी है। यह दिखाता है कि चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, भारत की बेटियां उससे पार पा सकती हैं।
भोपाल, मध्य प्रदेश। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि, अगर तुम गोली चलाओगे तो गोली का जवाब गोले से दिया जायेगा। ऑपरेशन सिन्दूर में हमारी BSF का बहुत बड़ा रोल रहा है और ये मोर्चा हमारी बेटियां संभाल रही थी। उन्होंने हर हमले का जवाब दिया है। आज दुनिया राष्ट्र सुरक्षा में भारत की बेटी का सामर्थ्य देख रही है। आज देश उनपर विश्वास कर रहा है।
भोपाल, मध्य प्रदेश | पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सिन्दूर भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने हमरी संस्कृति पर हमला किया, हमारे समाज को बाँटने की कोशिश की। ऑपरेशन सिन्दूर आतंवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। आतंकवादियों ने सोचा भी नहीं था और हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिटटी में मिला दिया। ऑपरेशन सिन्दूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि, आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। हम घर में घुसकर भी मरेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
भोपाल, मध्य प्रदेश | पीएम मोदी ने आगे कहा कि, नमो ड्रोन दीदी अभियान से गांव की बहनों का हौसला और कमाई दोनों बढ़ रहे हैं। बड़ी सख्या में हमारी बेटियां डॉ. इंजिनियर, और साइंटिस्ट बन रही हैं। चंद्रयान 3 मिशन में महिला वैज्ञानिक और इंजिनियर शामिल थी। उन पर पूरा देश गौरव कर रहा है और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि, राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भागीदारी लगातार बढे। हमारी सरकार में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लगातार महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। नारी शक्ति वनदान अधिनियम के पीछे भी यही भावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "किसानों की आय बढ़ाने के लिए लोकमाता अहिल्याबाई ने 250-300 साल पहले हमें कपास और मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा था। आज 250-300 साल बाद भी हमें अपने किसानों को लगातार फसल विविधीकरण अपनाने के लिए कहना पड़ता है। आप केवल धान या गन्ना उगाने तक ही सीमित नहीं रह सकते।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, अहिलायाबाई ने मालवा की सेना में महिलाओं को शामिल किया। अहिलायाबाई ने नारी सुरक्षा सेना को बनाने का काम भी किया है। राष्ट्र निर्माण में उनका अहम योगदान है। समाज में इतना बड़ा बदलाव लाने वाली लोकमाता को मेरा प्रणाम। लोकमाता अहिलायाबाई का कथन था कि, जो कुछ भी हमें मिला है वो जनता का धन है जिसे हमें चुकाना है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, देवी अहिलायाबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थी, जब देश की संस्कृति पर हमले हो रहे थे तो लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बेड़ा उठाया था। पूरे देश में अनेक मंदिरों और तीर्थस्थलों का फिर से निर्माण किया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह काम करने का अवसर मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि, देवी अहिलायाबाई खातीं थी कि, हसन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनका जीवन सुधारना है। आज का कार्यक्रम उनकी इसी सोच को आगे बढ़ता है। आज इंदौर मेट्रो का लोकार्पण हुआ है। दतिया और सतना को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है। ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ाएंगे, मध्य प्रदेश विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को समबोधित करते हए कहा कि, इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में बहनों और माताओं के दर्शन पाकर मैं धन्य हो गया हूँ।