महाराष्ट्र में 29 नगर-निगम में वोटिंग, 9 साल बाद मुंबई में चुनाव

Update: 2026-01-15 06:16 GMT

महाराष्ट्र में 29 नगर-निगम में आज से BMC सहित नगर निकायों में चुनाव हो रहा है। सुबह 7:30 मिनट से मतदान का समय शुरु हो गया है, जो शाम 5:30 तक रहेगा। सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला मुंबई महानगर पालिका पर है, जहां महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे में मुकाबला है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में इस बार सबसे ज़्यादा निगाहें देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हुई हैं। वर्ष 2017 के बाद पहली बार 227 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है, जहां जीतने के लिए 114 सीटों का बहुमत जरूरी है। जिसमें 227 में से 32 सीटों पर बीजेपी–शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (यूबीटी)–मनसे गठबंधन के बीच सीधा संघर्ष देखने को मिल रहा है। शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, जिससे इसका सियासी महत्व और भी बढ़ गया है।

सुबह से मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें

वोटिंग शुरू होते ही मुंबई समेत राज्य के कई शहरों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, मशहूर गीतकार गुलज़ार और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों ने अपने वोट किया। कुछ इलाकों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आईं, हालांकि चुनाव अधिकारियों ने 15 से 20 मिनट के भीतर मशीनें बदलकर मतदान प्रक्रिया को सुचारु कर दिया।

NOTA पर मोहन भागवत का बयान

मतदान के बाद मोहन भागवत ने NOTA को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि NOTA का विकल्प कई बार अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाता है। उनके अनुसार, किसी एक उम्मीदवार को वोट देना, वोट न देने से बेहतर विकल्प है।

राज्यभर में चुनावी हलचल

महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद 29 नगर निकायों के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतदान जारी है। करीब 3.48 करोड़ मतदाता, 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। राज्यभर में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है और सभी दलों की नजरें शाम तक के वोटिंग ट्रेंड पर टिकी हैं। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा।

Tags:    

Similar News