Anti Ship Missiles: नेवी ने किया अरब सागर में एंटी शिप मिसाइल परीक्षण, संदेश दिया - देश के समुद्री हितों की रक्षा को तैयार

Update: 2025-04-27 04:46 GMT

नेवी ने किया अरब सागर में एंटी शिप मिसाइल परीक्षण

नई दिल्ली। नई दिल्ली। इंडियन नेवी (Indian Navy) ने अरब सागर (Arabian Sea) में कई एंटी - शिप मिसाइल (anti-ship missiles) का परीक्षण किया है। इन परीक्षणों की जानकारी देते हुए नेवी की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। नेवी ने वीडियो के साथ संदेश दिया है कि, भारतीय सेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने को तैयार है।

भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की है। यह सिस्टम और चालक दल की तत्परता को प्रदर्शित करता है। नेवी द्वारा कहा गया है कि, भारतीय नौसेना किसी भी समय कहीं भी किसी भी तरह से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है।

इसके पहले भारतीय नौसेना द्वारा 24 अप्रैल को दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में सफलता प्राप्त की। यह रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाती है।

बता दें कि, इंडियन आर्मी ने एक 28 सेकंड का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में आर्मी द्वारा संदेश दिया गया था - 'सदैव तैयार, सदैव सतर्क।'

Tags:    

Similar News