SwadeshSwadesh

CAA को लेकर अमित शाह ने विपक्ष को दी ये चुनौती

Update: 2020-01-12 12:33 GMT

नई दिल्ली। गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज जबलपुर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि CAA पर भाजपा एक जन जागरण अभियान चला रही है। ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कि मैं इन लोगों से कहता हूं कि ये सीएए में ऐसा एक भी प्रावधान बता दें जो इस देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता ले सकता है। उन्होंने कहा कि आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वो रह गए।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा, भारत आपको नागरिकता देगा। 2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधी जी ने कहा- जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं उनको पता होना चाहिए कि वो भारत के नागरिक थें, जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा।

Tags:    

Similar News