दिल्ली में 'कचरे के पहाड़' में लगी आग, भाजपा नेताओं ने किया लैंडफिल साइट का दौरा

घंटों बाद भी आग शांत नहीं हुई रह रहकर धुआं उठ रहा है

Update: 2024-04-22 09:15 GMT

नईदिल्ली।  पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में आग लगने के बाद सुलग रहे कचरे के पहाड़ से अभ भी धुआं निकल रहा है। इसे लोग 'लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने की जगह)' के नाम से जानते हैं। आग लगने के कुछ घंटों बाद से यहां धुआं का घना गुबार उठ रहा है। आसपास के लोगों को सांस लेने में समस्या हो रहा है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई। आसपास रहने वालों का कहना है कि उन्हें गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि आग को बुझाने में टीम जुटी है। आग लगने की सूचना रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली थी।

दिल्ली में शुरू हुई राजनीति - 

इस घटना को लेकर दिल्ली में राजनीति शुरू हो गई है।  आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एमसीडी के सभी अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। दमकल विभाग भी काम कर रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।वहीँ भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा कि यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है। जब नगर निगम का चुनाव था तब आप ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे। लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। यह आग लगती नहीं है, इसके पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए। मैं खुद मयूर विहार में रहता हूं।

Tags:    

Similar News