फील्ड मार्श सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के वीरता के किस्से अब NCERT में होंगे शामिल

Update: 2025-08-07 14:27 GMT

नई दिल्ली। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के वीरता के किस्से अब NCERT में शामिल किए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन और बलिदान पर अध्याय इस शैक्षणिक वर्ष में क्रमशः कक्षा आठ (उर्दू), कक्षा सात (उर्दू) और कक्षा आठ (अंग्रेजी) में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में जोड़े गए हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, नए अध्यायों का उद्देश्य छात्रों को साहस और कर्तव्य की प्रेरक कहानियां प्रदान करना है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, भारत के पहले फील्ड मार्शल अधिकारी, जिन्हें फील्ड मार्शल का पद दिया गया था, को उनके असाधारण नेतृत्व और रणनीतिक कौशल के लिए याद किया जाता है। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा, जिन्हें क्रमशः महावीर चक्र और परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था, ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक बने हुए हैं। 

Tags:    

Similar News