SwadeshSwadesh

बांसुरी स्वराज को दिल्ली भाजपा की लीगल का सह-संयोजक बनाया

Update: 2023-03-26 13:08 GMT

नई दिल्ली/विषेश प्रतिनिधि। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने स्व. सुषमा स्वराज की बेटी एडवोकेट बांसुरी स्वराज को दिल्ली भाजपा लीगल सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया है। विरेंद्र सचदेवा को पिछले हफ्ते ही दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें दिल्ली भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विरेंद्र सचदेवा ने अपनी टीम की पहली नियुक्ति की है। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए वो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की बनाई हुई टीम से ही काम कर रहे थे। अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले एडवोकेट बांसुरी स्वराज की नियुक्ति के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से कुछ सीटों पर बदलाव की बाद लंबे समय से की जा रही है। ऐसे में वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. सुषमा स्वराज की बेटी की नियुक्ति को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News