मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका, महिला पार्षद भाजपा में शामिल

Update: 2023-04-24 11:04 GMT

नईदिल्ली।  दिल्ली में बुधवार को होने वाले महापौर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवेश वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।  

प्रवेश वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। इस सियासी फेरबदल के बाद भाजपा पार्षदों की संख्या 107 हो गई है। सुनीता व उनके पति पहले भाजपा में थे। नगर निगम चुनाव से पहले दोनों आप में शामिल हो गए थे। सोमवार को दोनों वापस भाजपा में लौट आए।

26 अप्रैल को मेयर चुनाव 

बता दें कि वर्तमान महापौर शैली ओबेराय का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया है। इसके बाद अगले मेयर के लिए आगामी 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए आप और भाजपा ने दोनों ने अपने उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान कर दिया है।  आप की ओर से मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में होंगे। वहीं, भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद पर सोनी पांडे टक्कर देंगी।

Tags:    

Similar News