SwadeshSwadesh

AIMIM विधायक वारिस पठान का इंदौर में विरोध, युवक ने मुंह पर पोती कालिख, देखें वीडियो

Update: 2022-02-01 11:45 GMT

इंदौर। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का आज इंदौर पहुंचने पर जमकर विरोध हुआ। खजराना दरगाह पहुंचे विधायक वारिस पठान का विरोध करते हुए युवक ने विधायक के मुंह पर कालिख पोत दी। 

जानकारी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब वारिस पठान दरगाह से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने आगे बढ़कर पठान का मुंह काला कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नही आई हैं।

गौरतलब है कि वारिस पठान ने  2 साल पहले एक विवादित बयान दिया था। जिसका इंदौर पहुंचने पर भारी विरोध हुआ। उन्होंने अपने बयान में कहा था की हम 15 करोड मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी है। 

Tags:    

Similar News