SwadeshSwadesh

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गोवंश की तस्करी, दो लोग गिरफ्तार

Update: 2023-02-14 12:33 GMT

खंडवा। इंदौर इच्छापुर हाइवे पर अवैध गोवंश की तस्करी करते दो वाहन पकड़ाए है, इनमें ठूंस ठूंस कर गायों ले जाया जा रहा था। पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन्हें पकड़ा है। इनमें से एक गाय की मौत हो गई है, वहीं कुछ अन्य गाय बेहद गंभीर है।

इंदौर इच्छापुर हाइवे पर पुलिस की मदद से बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने एक ही रात में अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा है। इनमें 70 से अधिक गायों का अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। पंधाना में रात करीब 2 बजे 7 गाय भरकर ले जा रही एक पिकअप और 60 से अधिक गायों को ठूंस-ठूंस ले जा रही आयशर को देशगांव के पास पकड़ा है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रात में सूचना मिली थी कि अवैध रूप से वाहनों में गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा है,कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और रातभर हाइवे पर नजर रखी।उसी दौरान यह वाहन पकड़ाए। यह वाहन इंदौर होते हुए महाराष्ट्र की ओर ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने आयशर के वाहन चालक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया है। देशगांव चौकी प्रभारी एनआर वासुरे ने बताया कि इस मामले में वकील और सईब निवासी सहारनपुर को पकड़ा है। पुलिस हाइवे पर लगातार निगरानी रखती है,जिससे अवैध गोवंश का परिवहन ना हो,इसी सिलसिले में यह कार्रवाई हुई है।

Tags:    

Similar News