SwadeshSwadesh

शिवराज सिंह ने हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Update: 2020-03-04 08:10 GMT

भोपाल।  प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बाद गरमाई राजनीती के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा की मैं भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूँ, राजनैतिक कार्यों से जब भी जरूरत होती दिल्ली जाता हूँ।   

उन्होंने विधायकों को होटल में बंधक बनाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए कहा की दिग्विजय सिंह का एक ही कार्य है दूसरो पर आरोप लगाना। कांग्रेस में कई गुट हैं, सभी गुटों में आपस में ही मारामारी मची हुई है। ऐसे में हम पर आरोप लगा रहें हैं। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की ऐसी कोई सोच नहीं हैं की वह सरकार गिराये। भाजपा ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी के बोझ से अपने आप ही कुछ हो जाये तो कुछ कहा नहीं जा सकता।    

शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया की प्रदेश में किसान परेशान हैं।  माता-बहनों की सुनवाई नहीं हो रहीं।  कांग्रेस के विधायक परेशान हैं।  

Tags:    

Similar News