SwadeshSwadesh

ग्वालियर में लंपी वायरस से रोजाना हो रही बड़ी संख्या में गायों की मौत, लैंडफिल साईट बना गोवंश का कब्रिस्तान

Update: 2022-10-12 11:29 GMT

ग्वालियर। गोवंश में लंपी वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। निराश्रित गायों पर इसका ज्यादा असर नजर आ रहा है। इसका सबूत दे रहा है शहर के बागर कचरे को दानो करने के लिए बनी लैंडफिल साईट, जहां रोजाना करीब 100 गोवंश के शवों को दफन किया जा रहा है।हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर प्रशासन चुप बना हुआ है। लेकिन यहां का नजारा हकीकत बयान कर रहा है।  

Full View


केदारपुर लैंडफिल साइट पर काम कर रहे निगम कर्मचारी ने बताया की हम सुबह से लेकर रात तक गायों को दफनाने का काम कर रहे है प्रतिदिन यहां करीब 90 से 100 गो वंश के शव लाए जा रहे है। जिन्हें दफनाया जा रहा है।वहीँ सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में लंपी वायरस गोवंश की मौतों का आंकड़ा ना के बराबर है। जब हम लैंडफिल साइट पर पहुंचे तो यहां का नजारा इन सरकारी आंकड़ों के झूठ की पोल खोलता हुआ नजर आया। गाड़ियों में भर-भरकर लाई जा रही है। चारों और शवों के ढेर और जमीन में दफन लाशें नजर आ रही है। कर्मचारियों का कहना है की वह अब तक करीब 600 गोवंश को यहां दफ़न कर चुके है।  


इस मामले में जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। नगर निगम के अधिकृत कर्मचारी-अधिकारी मामले में जानकारी देने से बचते नजर आए। प्रशासन का कहना है की शहर में लंपी वायरस नियंत्रण में है।  संक्रमित गोवंश को क्वारंटाइन का इलाज किया जा रहा है एवं अन्य को वैक्सीन देने का कार्य चल रहा है।

Tags:    

Similar News