SwadeshSwadesh

सांसद शेजवलकर की गांधी संकल्प यात्रा चीनौर में निकली, इस बार दो बार मनाएंगे दीपावली: पवैया

कांग्रेस ने गांधी के नाम पर दशकों तक राज किया, लेकिन सिद्धांतों पर कभी अमल नहीं किया

Update: 2019-10-18 10:02 GMT

ग्वालियर/वेब डेस्क। सांसद विवेक शेजवलकर की गांधी संकल्प यात्रा गुरुवार को चीनौर में निकली। सांसद शेजवलकर एवं पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने ग्रामवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करने के साथ ही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री का सपना ÓÓनए भारत का निर्माणÓÓ करने में अपना सहयोग प्रदान करें। गांधी संकल्प यात्रा निकालकर क्षेत्रवासियों को क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने एवं जल सरंक्षण किए जाने की जन-जन से अपील भी की गई।

Full View

यात्रा के दौरान सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि एक वो पार्टी है जिसने महात्मा गांधी के नाम पर कई दशकों तक देश पर राज किया और देश की जनता का शोषण किया, लेकिन गांधी जी के सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए कभी भी अमल नहीं किया। महात्मा गांधी अहिंसा की बात करते थे, महात्मा गांधी स्वदेशी अपनाने की बात करते थे, इन्होंने उन सिद्धांतों पर कभी अमल नहीं किया, केवल महात्मा गांधी का फोटो दिखाकर कई दशकों तक देश पर राज किया। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी सिद्धांत को अपनाते हुए सभी देशवासियों से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सर्वोदय का नारा दिया यदि किसी सरकार ने सर्वोदय को साकार किया तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने साकार किया। गरीबों के सिर पर छत होने का काम प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हुआ, गरीब के घर में उज्जवला योजना के माध्यम से रसोई गैस हो, चाहे आयुष्मान योजना हो, ऐसी अनेक योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। आज हम यात्रा के माध्यम से आप सबके बीच आए हैं और आप सभी के सहयोग से हम सब पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी-अपनी कारगर भूमिका निभाने का आग्रह करने आए हैं। पूर्व मंत्री श्री पवैया ने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण में मोदी जी के अभियान को आगे बढ़ाना है। अपने आसपास को स्वच्छ रखना है। हमें इस बार दो बार दीपावली मनाने का मौका मिलेगा। एक दीपावली अभी हम मनाएंगे दूसरी दीपावली नवंबर में राम मंदिर का केस जीतने के बाद मनाएंगे। सबूतों के आधार, तथ्यों के आधार, प्रमाणों के आधार पर हम न्यायालय में जरूर जीतेंगे। इसके बाद 2020 में हम लोगों फिर से कार सेवा करने के लिए अयोध्या चलना है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें और पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं, प्रदूषण को तथा ग्रामों को नशा मुक्त बनाएं, वृक्षारोपण करें। गांधी संकल्प यात्रा गुरुवार को भितरवार विधानसभा क्षेत्र के चीनौर ग्राम में खत्री पेट्रोल पंप से वृक्षारोपण के साथ प्रारंभ हुई। उसके बाद यात्रा चीनौर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यहां पर कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने दुकानदारों, सब्जी वाले, फल वाले आदि लोगों को कपड़े से बने बैग वितरित किए और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहें। उसके बाद चीनौर बस स्टैण्ड पर एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर पहुंचकर सभी ने जलपान किया। इस दौश्रान ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, जिला महामंत्री कमल मखीजानी, कौशल शर्मा, केशव सिंह बघेल, जितेंद्र रावत, अशोक कटारिया, योगेंद्र कुशवाहा, मुकेश भार्गव, परशुराम पवैया, रविंद्र जाट, कुलवंत सिंह सरदार, राकेश श्रीवास्तव, बेताल कुशवाहा, कैलाश परिहार, कौशल सिंह जाट, रंजीत गिल, हैप्पी सरदार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News