मप्र में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? दावेदारों में जुड़ा सुमेर सिंह सोलंकी का नाम

Update: 2023-12-09 11:39 GMT
राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी 

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए छह दिन बीत गए लेकिन अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हुआ है। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, प्रदेश सीएम पद के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शिवराज सिंह चौहान से लेकर विधानसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व सांसदों के नाम की भी चर्चा है। इसी कड़ी में अब विधानसभा चुनाव ना लड़ने वाले एक राज्यसभा सांसद का भी जुड़ गया है। माना जा रहा है पार्टी मप्र में अटकलों और कयासों से अलग चौकाने वाले नाम का ऐलान कर सकती है। वहीँ इस मामले में पार्टी नेताओं का कहना है कि सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला दिल्ली में ही होगा।

बता दें की भाजपा ने विधानसभा चुनाव किसी भी नेता को सीएम फेस बनाकर नहीं लड़ा है।  ऐसे में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे है लेकिन पार्टी के अंदर इस बार सीएम बदलने की सुगबुगाहट जारी है। यहीं कारण है की पार्टी ने 19 साल बाद सीएम चुनने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। अब सवाल ये है कि यदि भाजपा किसी नए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है तो वह कौन होगा ?ऐसे में सबसे पहले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व सांसदों का नाम सबसे ऊपर आता है। 

सुमेर सिंह सोलंकी सबसे बड़े गैर विधायक दावेदार 

माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण ठीक ना बैठने पर पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी  की हो रही है। बता दें कि सोलंकी पीएम मोदी के करीबी हैं। वह प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता है। साथ ही संघ से भी उनकी नजदीकी है। लाइम लाइट से दूर रहकर वह काम करते हैं। साथ ही प्रदेश में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। मालवा-निमाड़ के क्षेत्र से आते हैं। इस बार बीजेपी का वहां प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

कौन है सुमेर सिंह सोलंकी 

  • जन्म- 1 मई 1972 
  • बड़वानी जिले के रहने वाले हैं।
  • 22 जुलाई 2020 को मध्यप्रदेश से बीजेपी से राज्यसभा सांसद बने।
  • राज्यसभा सांसद बनने से पहले बड़वानी कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर रहे।
  •  पिछले छह सालों में उन्होंने 240 गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए और करीब साढ़े 600 जागरूकता रैली निकाली।  
  • 500 गावों में स्वच्छता अभियान के लिए स्वच्छता दूत नियुक्त किए।
  • साेलंकी के मार्गदर्शन में बड़वानी जिले को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दो राष्ट्रीय पुरस्कार और चार राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है।  

सोलंकी द्वारा चलाए गए अभियान - 

  • मां नर्मदा स्वच्छता सेवा अभियान,
  • पर्यावरण संरक्षण अभियान,
  • स्वच्छता अभियान,
  • नशामुक्ति अभियान,
  • पल्स पोलिया अभियान,
  • आपदा प्रबंधन अभियान,
  • लोक सेवा अधिनियम के बारे में जागरूकता अभियान,
  • स्कूल चले हम अभियान,
  • वृक्षरोपण अभियान, 
  • सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार,
  • जल-जंगल- जमीन बचाओ अभियान।
Tags:    

Similar News