विस्तारा की फ्लाइट में मचा हंगामा, नशे की हालत में नग्न हुई महिला, क्रू मेंबर को पीटा

फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई की गई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Update: 2023-01-31 08:18 GMT

नईदिल्ली।  विस्तार एयरलाइंस की फ्लैट में आज उस समय हंगामा मचा गया।  जब नशे मे धूत एक महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। क्रू मेंबर द्वारा समझाने पर उनके साथ मारपीट कर दी।  महिला को मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।  

जानकारी के अनुसार आरोपित महिला इटली की निवासी है। उसका नाम पाओला पेरुशियो है। क्रू मेंबर में अनुसार वह महिला नशे में थी। उसके पास इकॉनॉमी क्लास का टिकट था लेकिन वह जबरन बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी।  क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट में बैठने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी और मारपीट कर दी।  सहायता के लिए जब दूसरा क्रू मेंबर महिला के पास पहुंचा तो उसके मुंह पर थूक दिया।  इसके बाद वह कपड़े उतार कर पूरी फ्लाईट में घूमने लगी।  इसके बाद कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। महिला को एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

25 हजार रुपए का जुर्माना

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। महिला इटली की रहने वाली है। उसका नाम 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। हालांकि, मामले में अभी भी जांच की जा रही है।

महिला के हिंसक होने से मचा हंगामा - 

इस मामले में विस्तार एयरलाइंस की ओर से भी बयान सामने आया है।  कंपनी का कहना है कि महिला के हंगामा करने पर उससे शांत रहने की अपील की गई थी। बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए उसे हंगामा न करने के लिए कहा गया, लेकिन वह हिंसक हो गई थी। इसलिए फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई की गई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Tags:    

Similar News