SwadeshSwadesh

त्रिपुरा में 60 सीटों पर हुआ 75 फीसदी मतदान, 2 मार्च को आएगा परिणाम

120 मतदान केंद्र केवल महिलाओं द्वारा संचालित किये गये।

Update: 2023-02-16 06:20 GMT

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर औसतन 75.08 फीसदी वोटिंग हुई है। सुबह 07 से शाम 04 बजे तक निर्धारित वोटिंग मतदाताओं के लाइन में लगने के कारण अब तक जारी है। इसके मद्देनजर मतदान के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार अब तक लगभग 75.08 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुल मतदाताओं की संख्या 28,14,584 है, जिसमें 22,82,397 मतदाता शाम 5 बजे तक मतदान कर चुके हैं। मतदान शाम 4 बजे तक निर्धारित था, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने के चलते मतदान प्रक्रिया अभी जारी है। 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 

शाम 5 बजे तक 75.08 प्रतिशत मतदान 

  • धलाई-81.47 प्रतिशत
  • गोमती-71.97 प्रतिशत
  • खोवाई-73.59 प्रतिशत
  • नार्थ त्रिपुरा-74.83 प्रतिशत
  • सिपाहीजाला-75.01 प्रतिशत
  • साउथ त्रिपुरा-75.81 प्रतिशत
  • उनाकोटी-71.92 प्रतिशत
  • वेस्ट त्रिपुरा-75.16 प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं, त्रिपुरा में कुल 3337 मतदान केंद्र हैं। सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 44 मतदान केंद्रों पर अकेले दिव्यांगजन द्वारा मतदान कराया जा रहा है। 120 मतदान केंद्र केवल महिलाओं द्वारा संचालित किये गये।

Tags:    

Similar News