SwadeshSwadesh

उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, 28 सीटों पर हो सकती है उम्मीदवार के नाम की घोषणा

Update: 2022-01-16 10:54 GMT

नईदिल्ली। दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है। जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि शामिल होंगे।  बैठक में प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा।

सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। अन्य सीटों पर दो से चार नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को दावेदारों की सूची सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, 28 सीटों पर लगभग तय है।  यदि फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 25 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट पर पार्टी कैंची चला सकती है।


Tags:    

Similar News