SwadeshSwadesh

उपचुनाव : आजम खान के गढ़ में भाजपा को मिली बड़ी जीत, मैनपुरी में सपा बरकरार

  • बिहार की कुढ़नी विधानसभा में भाजपा को मिली जीत
  • छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस, ओडिशा में बीजद जीती

Update: 2022-12-08 11:00 GMT

नईदिल्ली। देश के 5 राज्यों की 6  विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने जीत की और बढ़ रही है।  वह भाजपा के प्रत्याशी रघुराज शाक्य से  286812 वोटों से आगे चल रही है।  वहीँ भाजपा ने आजम खान के गढ़ रामपुर में सेंध लगा दी है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3,632 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।


सीट राज्य जीत हार
मैनपुरी लोकसभा उत्तर प्रदेश डिंपल यादव (सपा )

रघुराज शाक्य (भाजपा)

रामपुर (विधानसभा ) 

उत्तर प्रदेश 

आकाश सक्सेना (भाजपा )

आसिम रजा (सपा )

खतौली (विधानसभा )

उत्तर प्रदेश 

मदन भैया (रालोद ) 

राजकुमारी सैनी (भाजपा)

कुढ़नी (विधानसभा )

 बिहार

केदार गुप्ता (भाजपा )

मनोज कुशवाहा (जदयू )

भानुप्रतापपुर

 छत्तीसगढ़ 

सावित्री मंडावी (कांग्रेस)

 अकबर कोर्राम (निर्दलीय)

पदमपुर 

ओडिशा

बर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी)

 प्रदीप पुरोहित (भाजपा)

सरदारशहर

 राजस्थान

अनिल कुमार (कांग्रेस)

 लालचंद (आरएलपी)





छत्तीसगढ़ में कांग्रेस - 

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्मानंद नेतम पीछे हो गए हैं। 

ओडिशा में बीजद आगे - 

ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा काफी पीछे हो गई है। यहां बीजद प्रत्याशी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है।  

राजस्थान में कांग्रेस जीती - 

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं । यहां कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा अपने भाजपा प्रतिद्वंदी से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News