केंद्रीय मंत्रियों का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा- राहुल गांधी की समस्या क्या है?

Update: 2021-07-02 08:26 GMT

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की कमी बताक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कि जुलाई का महीना आ गया है, लेकिन टीके नहीं आए हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान पर सरकार के दो मंत्रियों डॉ हर्षवर्धन और रेल मंत्री पियूष गोयल ने पलटवार किया है।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन नेपूछा, "राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वे पढ़ते नहीं हैं? क्या उन्हें समझ में नहीं आता?" मंत्री ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले जुलाई महीने के लिए टीके की उपलब्धता के संबंध में "तथ्य" रखे थे। "अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई टीका नहीं है," उन्होंने टिप्पणी की, यह कहते हुए कि कांग्रेस को "नेतृत्व में बदलाव" के बारे में सोचना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को "समझना चाहिए कि इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है"। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि जुलाई में 120 मिलियन कोविड -19 वैक्सीन खुराक उपलब्ध होंगे, जो निजी अस्पतालों की आपूर्ति से अलग है।

Tags:    

Similar News