SwadeshSwadesh

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि, 180 किमी की रफ्तार से दौड़ी विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन

Update: 2020-12-29 16:13 GMT

नईदिल्ली। भारतीय रेलवे ने साल के अंत में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय रेलवे ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से नए डिजाइन के विस्टाडोम कोच का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। ये कोच यात्रियों के लिए ट्रेन के सफर को आरामदायक बनाएंगे। साथ ही पर्यटन को और बढ़ावा देंगे।

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया की - नए डिजाइन के विस्टाडोम टूरिस्ट कोच 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने में सक्षम हैं और उनका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है. इन कोच यात्रियों के लिए यात्रा को यादगार बनाएंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  

बता दें की ये ट्रेन तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। परिक्षण के दौरान ये ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के बराबर 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की गति हासिल की।  ये ट्रेन अधिकतम 220 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है।  इसके अलावा दूसरी तेज गति की ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करती है।  




Tags:    

Similar News