Rashifal 04 June 2025: आज 04 जून को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज किस राशि को बिजनेस में लाभ मिलेगा, किसे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 04 जून बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में कमी आएगी, लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में खुशहाली रहेगी। पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। खानपान का ध्यान रखना आवश्यक है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा समस्याओं से भरा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को व्यक्तिगत समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी पैसा कमा सकते हैं। युवा जातकों को बौध्दिक कार्यों में अधिक कला दिखाने की आवश्यकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
बात करें मिथुन राशि की तो आज यानी बुधवार 04 जून का दिन इनके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों की पद्दोन्नति हो सकती है। आपके आर्थिक स्थिति में सुधान आएगा। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुरानी बीमारियों से आपको आराम मिलेगा। कोई नई भूमि या मकान खरीदते समय योजना बनाकर ही काम करें। किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से बचे रहें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क जातक वालों का आज यानी बुधवार का दिन ठीक- ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी का इलाज चल रहा है तो उसे पूरी तरह ठीक करवाएं बीच में ना छोड़े। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कमान संभालने को मिल सकती है। अपने धन का सही से उपयोग करें, व्यर्थ के कार्यों में अधिक धन खर्च न करें।
सिंह राशि (Leo)
आज 04 जून बुधवार के दिन सिंह राशि वालों के लिए माध्यम फलदायी रहेगा। नौकरी कर रहे लोग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। व्यापार करने वाले लोग योजना बध्द तरीके से कार्य करने की कोशिश करें। भविष्य में आपको लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
कन्या राशि (Virgo)
04 जून यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा। नौकरी करने वालों के ऑफिस में उनके काम की तारीफ होगी। अगर आपको कोई बीमारी है तो दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें। व्यापारिक मामलों में अचानक से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा धोखा खा सकते हैं। लव लाइफ जी रहें लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 04 जून बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों की सलाह मिलती रहेगी। व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति में रूचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका नुकसान हो सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
04 जून बुधवार के दिन वृश्चिक जातक के लोग सावधानी से रहें। ऑफिस में किसी भी अनजान व्यक्ति से विशेष बात न बताएं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ समस्याएं आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा कुछ अनहोनी हो सकती है। योजना बनाकर आगे बढ़ें। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि के लिए सावधानी से रहने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो किसी भी प्रकार की समस्या से बचने की कोशिश करें। अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर कार्य करें। विरोधी पक्ष के लोग षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्य करने की कोशिश करें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को असफालता हाथ लग सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
सभी 12 राशियों में से एक मकर राशि भी है, जिनका आज यानी बुधवार का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वालों को नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य़ संपन्न होने से आपके मनोबल में बृध्दि होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आप अपना अधिक ख्याल रखें। बात करें स्वास्थ्य की तो मौसम संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी भी प्रकार के लालच आदि से दूर रहें।
कुंभ राशि (Aquarius)
04 जून का दिन कुंभ जातक वालों का अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। वो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। अपने वाणी व व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।
मीन राशि(Pisces)
आज 04 जून बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए परेशानी से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको ऑफिस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से सुख व सहयोग मिल सकता है। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।