बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में मची भगदड़, 10 से अधिक घायल

अर्जी लगाने के लिए मची होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा तफरी मच गई

Update: 2023-07-12 12:40 GMT

नोएडा। बाबा बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में आज भगदड़ मच गई। जिसमें 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर के दरबार में लगने वाले दिव्य अर्जी के लिए लोगों के बीच होड़ मची हुई थी। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई।  इस दौरान एक महिला करंट की चपेट में भी आ गई। वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से एक महिला को करंट लगा है। उसे अस्पताल भेज दिया गया। 

बताया जा रहा है की दरबार शुरू होने से पहले ही पांच लाख से अधिक श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच गए थे। इसके बाद भी लोगों का आगमन बना रहा है। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लोगों की एंट्री रोक दी और वापिस भेजना शुरू कर दिया। इसी दौरान अर्जी लगाने के लिए मची होड़ में भगदड़ मच गए। कुछ लोग अधिक गर्मी और उमस के चलते बेहोश हो कर गिरने लगे। जिस पर भीड़ गुजरने लगी। इसके बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पंडाल में अभी भी 1 लाख से ज्यादा भक्त बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए मौजूद हैं। बाबा की कथा 6 बजे शुरू होगी।

Tags:    

Similar News