SwadeshSwadesh

शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया

Update: 2020-04-22 06:44 GMT

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह एनकाउंटर में चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम को इनके मालहुरा जानपोरा गांव में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद, एक संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है।

इससे पहले अप्रैल महीने में अब तक चार एनकाउंटर हो चुके। इनमें सुरक्षाबलों ने 13 आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिले एक विशेष इनपुट के बाद शोपियां में पुलिस और सेना द्वारा मंगलवार रात एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) शुरू किया गया।

आतंकियों ने खोजी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दो आतंकी बुधवार तड़के मारे गए और बाद में अन्य दो को भी बलों ने मार गिराया।

Tags:    

Similar News